Uttarakhand- पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत……. पति फरार, पिता ने दिया यह बयान

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में बाबा सदानंद मार्ग देहरादून रोड निवासी एक महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई है। बता दें कि विवाहिता की आत्महत्या करने की जानकारी पति द्वारा पिता को दी गई जिसके बाद मृतका के पिता ऋषिकेश पहुंच गए। वहां पर जाकर पिता ने बयान दिया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस की पूरी टीम जांच करने में जुट गई है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात को एम्स ऋषिकेश में महिला को मृत अवस्था में लाया गया था जिसकी सूचना अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को दी। जिसके बाद महिला के पति ने बताया कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन मृतका के पिता राम प्रकाश का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। साथ में उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की रात को उनके दामाद का उन्हें फोन आया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है लेकिन उसके बाद से मृतका का पति फरार चल रहा है। मृतका का एक 4 वर्षीय पुत्र और 3 वर्षीय पुत्री भी हैं। इस मामले को जानने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच काफी गहनता से की जाएगी और फरार पति को ढूंढने की भी पुलिस कोशिश करेगी।