
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पत्नी ने नाबालिक बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के लाहड़पुर में हुई एक ग्रामीण की मौत का है जिसका खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए पता चला है कि पत्नी ने शराब में नींद की दवाई देने के बाद पति के हाथ- पैर बांध दिए और तकिए से मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने यह कारनामा अपनी नाबालिक बेटी के साथ मिलकर किया। आरोप के मुताबिक पत्नी ने अवैध संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया जिसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर पति की आत्महत्या करने की सूचना दे दी पुलिस ने मामले में छानबीन करी तो खुलासा हुआ जिसके बाद महिला को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है और किशोरी को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में पुलिस महिला के प्रेमी तथा एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच भी कर रही है।

