Uttarakhand:- फ्लाइट बुकिंग के नाम पर कर रहे थे ठगी…..पुलिस ने तीन आरोपित किए गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां देहरादून में कैनाल रोड पर बचत स्टोर बिल्डिंग के तृतीय तल पर अमेरिका और कनाडा के लोगों से ठगी हो रही थी यहां पर पुलिस द्वारा अवैध कॉल सेंटर चला रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से तीन लोगों गिरफ्तार हुए हैं और इस दौरान 47 कर्मचारियों को नोटिस भी दिए गए हैं और पुलिस द्वारा मौके से 48 मॉनिटर सीपीयू भी बरामद किए गए हैं। आरोपी विदेशी लोगों से फ्लाइट बुक करने के नाम पर उन्हें लूट रहे थे और उनके खातों में लाखों डॉलर का लेनदेन भी मिला है। पुलिस द्वारा कॉल सेंटर के मालिक को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं जो कि दिल्ली में रहता है और इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।