Uttarakhand:- राज्य में आज भी खराब रहेगा मौसम……. इन क्षेत्रों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड राज्य में आज भी मौसम खराब रहेगा तथा राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। बारिश के कारण राज्य का तापमान काफी गिर चुका है।

बीते रविवार को प्रदेश में सुबह से शाम तक बारिश और बर्फबारी हो रही थी आज सोमवार के दिन भी मौसम खराब रहेगा हालांकि अगामी मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी ,बागेश्वर , पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं व अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने के कारण मौसम ने करवट बदली है और पूरे प्रदेश में 4 मार्च के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।