Uttarakhand:- राज्य में आज भी खराब रहेगा मौसम…….इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में मौसम आज भी खराब रहेगा। बता दें कि 6 फरवरी को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और पर्वतीय इलाकों में बारिश तथा बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज सोमवार को भी राज्य में मौसम खराब रहेगा बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानो में भी आज हल्की बारिश के आसार है और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

बीते रविवार की सुबह से ही पहाड़ों में ठंड बेहद बढ़ चुकी है और साल में दूसरी बार यह बदलाव हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और बारिश व बर्फबारी के चलते पूरे राज्य का तापमान गिर गया है। फरवरी की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी से जहां एक तरफ लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है वही दूसरी तरफ ठंड का प्रकोप काफी अधिक बढ़ चुका है। बारिश और बर्फबारी होने से ग्लेशियर भी रिचार्ज हुए हैं और किसानों तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियो के चेहरे पर चमक आई है लेकिन इस मौसम से कई लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा है। बारिश और बर्फबारी के कारण कुछ मार्ग भी बंद हो चुके हैं और ठंड ने पूरे राज्य को अपने आगोश में ले लिया है।