
उत्तराखंड राज्य में आज मौसम अपनी करवट बदलेगा कोहरे के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में कोहरा छाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ-साथ बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है और इसके चलते ठंड भी बढ़ सकती है, प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं और आगामी 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा जिससे कि फिर से ठिठुरन बढ़ सकती है।

