Uttarakhand:- राज्य में आज बदलेगा मौसम…… तेज हवाओं को लेकर इन क्षेत्रों में जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में आज मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि तेज हवाओं को लेकर राज्य में अलर्ट जारी किया गया है और इस सीजन का सबसे गर्म दिन आज दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।

देहरादून समेत 6 जिलों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी और तेज धूप के कारण आज का दिन सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है। बता दे कि बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया और आज शुक्रवार को झोकदार हवा चलने के साथ-साथ गर्मी से राहत मिलेगी मगर देहरादून का मौसम साफ रहेगा जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।