Uttarakhand:- राज्य में आज खराब रहेगा मौसम…….. इन क्षेत्रों में होगी बारिश

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 27 मार्च 2024 को बुधवार के दिन मौसम करवट बदलेगा। बता दें कि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है तथा दिन और रात के तापमान में भी इजाफा होने के आसार है मगर आज बुधवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है और अन्य जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। बता दे कि राज्य की राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा मगर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई गई है और वही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।