Uttarakhand weather -: आज खराब रहेगा मौसम, तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है| जबकि कल पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है|


मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं| इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है| साथ ही मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है| यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी|