
देहरादून| बीते 1 माह से गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमझम बारिश के आसार है| मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई है| हालांकि, इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है| बताते चलेगी अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है| मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है| लेकिन, उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है| पूरी तरह से यहां मानसून 20 जून के आसपास पहुंच सकता है|
