Uttarakhand weather updates -: जानिए राज्य में अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान, यलो अलर्ट जारी

देहरादून| राज्य में अभी गर्मी और सताएगी| मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी| वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है| पारे में 2 डिग्री की बढ़त भी हो सकती है| जिस वजह से गर्मी और बढ़ सकती है| आज देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है| मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 मार्च को पारे में बढ़ोतरी की स्थिति में जंगल में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ सकती है| ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है| वन विभाग के अफसर और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है|