Uttarakhand weather update -: राज्य में कल से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना

राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के बाद अब मौसम कल से करवट बदलेगा| ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है|
मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है| मैदानी इलाकों में भी कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है| 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 5 जनवरी को राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है| 22 मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है| ऐसे में मसूरी, चकराता, धनोल्टी, सुरकंडा, ग्वालदम, औली, दुग्गलबिट्टा, चोपता, कपकोट, मुक्तेश्वर, नई टिहरी आदि हिल स्टेशनों में बर्फबारी हो सकती है|
6 जनवरी को भी यही स्थिति रहने की संभावना है| 4 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है| 4 को बर्फबारी का दायरा 2500 मीटर के ऊपर रहेगा| 4 दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा खासकर 5 और 6 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है इसी दौरान निचले इलाकों में शीत दिवस रह सकता है|