Uttarakhand weather update -: राज्य में फिर करवट बदलेगा मौसम, जानिए मौसम पूर्वानुमान

देहरादून| राज्य में मौसम करवट फिर बदल सकता है| जिसके कारण चारधाम समेत सभी ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात होने की आशंका है|


ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ गई है| मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है| इसके बाद आगामी 29 जनवरी को भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं|
बता दें कि इससे पूर्व गुरुवार को राज्य भर में मौसम शुष्क रहा और बुधवार को केदारनाथ धाम समेत सभी ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा|