Uttarakhand weather update -: कुमाऊं में 2 दिन फिर बदलेगा मौसम, जाने मौसम पूर्वानुमान

देहरादून| मार्च शुरू होते ही मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है| सुबह-शाम ठंड है लेकिन दिन में धूप खिल रही है| हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है और सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है| मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा| आसमान मुख्यता साफ रहने की संभावना है| वही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः 27 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है|
आने वाले कुछ दिन तापमान में तेजी से वृद्धि जारी रहने की संभावना है| मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है| राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक ने बताया कि 6 मार्च और 7 मार्च को कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है वहीं इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर नहीं दिखाई देगा|