Uttarakhand Weather Update -: इन जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

देहरादून| आज मंगलवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है| मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है|


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, हालांकि ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा|