
राज्य में लगातार दो-तीन दिनों से ठंड में इजाफा होता जा रहा है| आज सुबह थोड़ी देर धूप आने के बाद फिर बादल छाने लगे हैं| मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहे और आज भी बादल छाए हुए हैं| अधिकतम तापमान में कमी आई है| हल्द्वानी के अधिकतम तापमान की बात करें तो 17.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है|
मौसम में आए बदलाव की वजह से सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की कमी आई है| वही पिथौरागढ़ के कई स्थानों पर हिमपात भी हुआ| पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री पहुंच गया है|
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि बुधवार को कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है| ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है| लेकिन गुरुवार से बारिश का दौर थमने से मौसम साफ होने लगेगा|
अगर अल्मोड़े के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है| और बागेश्वर का 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है|
