
आज उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है| राजधानी समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बारिश हुई, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है| यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश जारी है|
आज उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है| वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं|
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मई तक राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट है| 2 और 3 मई को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है| 4 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है|
आज प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है|

