
आज उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है|
मौसम विभाग के मुताबिक 3200 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी और बारिश के आसार है| विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| आने वाले 2 दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं| जिससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने से सड़के अवरुद्ध होने की संभावना है| कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है| मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं|
बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है|
