आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है| देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई है| मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग के मुताबिक, आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है| केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं| बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं| ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाई जाए|
बता दें यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही है| इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है|
वही बदरीनाथ और गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे समेत 296 सड़कें बंद है| जिनको खोलने के लिए 240 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है|