Uttarakhand weather update -: आने वाले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

शुक्रवार को उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में मौसम विभाग ने शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है| इसके अलावा मैदानी जिलों में जिसमें विशेषकर उधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपद में कोहरा छाए रहने की संभावना है|

8 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है| जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है|


8 और 9 जनवरी को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है| 10 जनवरी को कुछ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है|


मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 10 जनवरी के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है|