Uttarakhand weather update -: बढ़ती ठंड के बीच कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए क्या कहता हैं मौसम विभाग

देहरादून| राज्य में मैदानी क्षेत्रों से लेकर निचले पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का कहर बरसा हुआ है| सोमवार को अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई| हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति रही| वही दून और हरिद्वार का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम क्रमशः 17.7 और 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है|
सुबह कोहरा जाने के बाद दिन में धूप भी खिली| जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली|


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं मौसम बदल सकता है| हरिद्वार उधमसिंह नगर में उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है| दून व मसूरी में बादल छाए रहने और सुबह के समय उथला कोहरा रहने की संभावना है| हांलाकी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है| सोमवार को अल्मोड़े का अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है|