Uttarakhand Weather Update -: मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर करेगी परेशान

देहरादून| बारिश और बर्फबारी न होने के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है| आज मैदानी इलाकों में कोहरा झाने और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड सताएगी|


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिश न होने तक सुखी ठंडी इसी तरह परेशान करेगी|
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है| इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह शाम शीतलहर चलेगी| हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी|