Uttarakhand Weather Update -: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार

देहरादून| आज रविवार को उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम बदलने की संभावना है|
मौसम विभाग द्वारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं|


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है| वहीं, राजधानी में बीते 3 दिनों से मौसम में हुए बदलाव से बढ़ती गर्मी में कमी दर्ज हुई है, लेकिन आज चटक धूप खिलने के आसार हैं|
राज्य में 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं|