Uttarakhand weather update -: 3 दिन बाद भी नहीं खुल पाई 21 सड़कें, फिर बदलेगा पहाड़ का मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

देहरादून| तीन-चार दिन मौसम में राहत मिलने के बाद अब प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं| जबकि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है|


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन बुधवार 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी| चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं| इसके अलावा मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है|
कुछ दिनों पहले हुई बारिश, बर्फबारी के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी| जिसमें से कुछ सड़कों को खोल दिया गया है लेकिन 21 सड़कों को अभी तक नहीं खोला जा सका है|