
उत्तराखंड राज्य में आगामी सोमवार से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क है और अधिकतर इलाकों में चटख धूप खिल रही है व तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
हालांकि सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों मौसम में किसी भी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन सोमवार से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदल सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते गुरुवार को देहरादून में चटख धूप खिलने से तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हालांकि शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं कपकपी बढ़ा रही है लेकिन अगले कुछ दिनों में वर्षा के आसार नहीं है हालांकि आगामी सोमवार से मौसम में बदलाव होगा तथा हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार भी बन रहे हैं।

