Uttarakhand Weather -: यहां झोंकेदार हवाओं के साथ हुई बारिश, तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट

आज दोपहर उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली और झोंकेदार हवाओं के साथ देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश हुई और ओले गिरे|


वहीं दूसरी ओर ऊंचाई वाले इलाकों में 2 दिन मंगलवार और बुधवार को झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है| इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है| जोरदार हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है| जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है|
देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है| साथ ही दिन भर छाए बादलों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है|
राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम बदल रहा है| कहीं तेज तो कहीं मंद हवाएं चल रही है, बादल गरज रहे हैं|