Uttarakhand weather -: राज्य में बादल फटने से भारी तबाही, आज से 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है| मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए 3 दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है| संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं|


वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है| थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे चौथान पट्टी के पांच से अधिक गांव की आवाजाही ठप हो गई है| वहीं पट्टी के 80 गांव की आवाजाही प्रभावित हुई है|
आपदा में पट्टी के रोली गांव के एक ग्रामीण की गौशाला बह गई| जिसमें 10 बकरियां व दो बैल लापता है| साथ ही रौली और बगवाड़ी गांव के ग्रामीणों के खेत भी बह गए हैं|