Uttarakhand:- राज्य में जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान…. इस दिन तक सताएगी गर्मी….. जानिए कब दस्तक देगा मानसून

उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। बता दे कि राज्य में 25 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मानसून 10 दिन देरी से 25 जून तक पहुंचेगा और तब तक राज्य में तीन से चार डिग्री तक गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मानसून से पहले गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक के स्थिति में काफी तबाही मचाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून से पहले प्रदेश की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर ,चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है बाकी अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 11 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार केंद्र द्वारा जताए गए हैं और चटख धूप खिलने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है वही 10 दिन की देरी से 25 जून तक राज्य में मानसून पहुंचने के आसार हैं।