
उत्तराखंड राज्य में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बता दें कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और वही मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकदार हवाएं भी चलेंगी।
मार्च के महीने की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई है और हवाएं चलने के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी। बता दे कि 2 मार्च को बारिश तथा बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वही 3 मार्च को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

