Uttarakhand:- राज्य में मौसम ने बदली करवट….. इन क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड राज्य में मौसम ने दोपहर के बाद करवट बदल ली। बता दे कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी देखने को मिली। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र में दोपहर के बाद तेज हवाएं चली तथा वहीं राज्य की दून घाटी में भी बारिश ने काफी राहत दिलाई है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिला दी है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है तथा यमुनोत्री धाम और उसके आसपास भी बारिश देखने को मिली। राज्य में बीते कई दिनों से गर्मी के कारण लगातार तापमान बढ़ रहा था मगर आज राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान से काफी हद तक राहत मिली है। बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था जो की काफी अधिक था और आज बारिश के बाद बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली है।