Uttarakhand:- राज्य में बदला मौसम…. बारिश और बर्फबारी के साथ बढ़ी ठंड

उत्तराखंड राज्य में आज मौसम ने करवट बदल ली है जिसके बाद ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।राज्य में बीते दिनों चटक धूप खिलने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा था मगर आज शनिवार को मौसम ने करवट बदल ली इसके बाद लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हवाए चलने लगी है। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था और उसके बाद पर्वतीय जिलों में बारिश भी शुरू हो गई इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली जिसके चलते राज्य में फिर एक बार ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply