Uttarakhand:- दोपहर बाद बदला मौसम….. झमाझम बारिश के बीच यात्रियों ने करी यात्रा

उत्तराखंड राज्य में आज रविवार के दिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। बता दे कि झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा करी। बारिश के बीच श्रद्धालु यमुनोत्री धाम को रवाना हुए। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज दोपहर के बाद बारिश शुरू हुई यमुनोत्री समेत आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश देखने को मिली और बड़कोट तहसील क्षेत्र में तो आंधी तूफान भी चला।

यमुनोत्री धाम में तेज बारिश के बीच ही श्रद्धालुओं ने यात्रा की और बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे तथा रास्तों में फिसलन होने के कारण भी श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा मगर फिर भी श्रद्धालु यात्रा करते रहे। राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा पहले ही पूर्व अनुमान जारी कर दिया गया था। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उत्तरकाशी, चमोली ,पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली।