Uttarakhand -: इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगालने विवि पहुंची विजिलेंस टीम

देहरादून| विजिलेंस वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय की टेक्स्ट एंड सेलेक्शन कमेटी की ओर से पुलिस विभाग में 356 दरोगाओं की सीधी भर्ती की जांच कर रही है| बीते दिवस एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में टीम ने विश्वविद्यालय पहुंचकर इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले|


मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है|
यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसटीएफ को आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी धांधली मिली है| वर्ष 2015 में पंतनगर विश्वविद्यालय की टेक्स्ट एंड सिलेक्शन कमेटी की ओर से पुलिस विभाग में 356 दरोगा की सीधी भर्ती भी शामिल है| इस भर्ती में ओएमआर शीट में गड़बड़ी के माध्यम से धांधली की गई थी| बीते 8 सितंबर को मामले में शासन की ओर से विजिलेंस को जांच सौंपी गई थी| जिसके बाद सोमवार को शाम 3:30 बजे एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में टीम पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंची|
करीब 8 सदस्यीय टीम ने कुलपति से मुलाकात की| मुलाकात के बाद टीम ने लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल (पूर्व में टेस्ट एंड सिलेक्शन कमेटी सेल) में इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए| इस दौरान टीम ने 6 घंटे तक भर्ती से जुड़े फाइलों व पत्रावलियों का निरीक्षण किया|