Uttarakhand:- राज्य में एंट्री लेने वाले वाहनों को भरना होगा ग्रीन टैक्स…… जानिए पूरी प्रक्रिया और छूट

उत्तराखंड राज्य में एंट्री लेने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को प्रतिदिन एंट्री के आधार पर नया टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि रोजाना आने जाने वाले वाहन मालिकों के पास ज्यादा अवधि की वैधता वाला पास बनवाने का विकल्प भी उन्हें दिया गया है। उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर जल्द ही हरित उपकर लगाने जा रही है। बीते शनिवार को इस मामले में जानकारी दे दी गई है। अलग-अलग वाहनों से ₹20 से लेकर ₹80 तक की राशि वसूली जाएगी। यह कर वाणिज्यिक और निजी वाहन दोनों पर समान रूप से लागू किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार हमारा लक्ष्य दिसंबर के अंत तक इस प्रणाली को चालू करना है और उपकर लगाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार दो पहिया, इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी वाहन , उत्तराखंड में पंजीकृत वाहन तथा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को नए टैक्स से छूट दी जाएगी और अन्य वाहनों पर यह कर लगाया जाएगा इसमें तीन पहिया वाहनों पर₹20, चार पहिया वाहनों पर₹40, मध्य वाहनों पर ₹60 और भारी वाहनों पर ₹80 का शुल्क लगाया जाएगा।