
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं सामने आती रहती है। बता दें कि एक ऐसा ही मामला उत्तरकाशी से सामने आया है। उत्तरकाशी बड़कोट में खासी मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे का शिकार चालक समेत 7 लोग हुए। दुर्घटना में छह लोगों का उपचार बड़कोट में चल रहा है जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खांसी मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत 7 लोग घायल हो गए और इनमें से एक व्यक्ति को अधिक चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दे कि जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसमें मोल्डा और खांसी के लोग थे।

