
उत्तराखंड राज्य के लोकभवन में बसंत उत्सव 2026 का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा और इस वर्ष वसंत उत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग रहेगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अनुसार यह पुष्प पर्यटन के साथ ही स्थानीय पर्यटन को भी विकसित करता है और देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक व पर्यावरणीय पहचान भी अब बसंत उत्सव बन गया है। यहां पर राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी सशक्त मंच प्रदान किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी वसंत उत्सव का बेसब्री से इंतजार लोग कर रहे हैं और ऐसे में 27 फरवरी को सुबह 11:00 बजे उद्घाटन के बाद दोपहर 1 से शाम 6:00 बजे और बाकी दो दिन सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक आमजन के लिए यह प्रदर्शनी निशुल्क रूप से खुली रहेगी। इस दौरान आम लोग प्रदर्शनी का आनंद उठा सकते हैं।

