Uttarakhand-पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी….. समाप्त हुई इस वर्ष की यात्रा

पर्यटकों के लिए इस वार्ष फूलों की घाटी बंद हो चुकी है। बता दे कि विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं और कोई भी पर्यटक यात्रा के अंतिम दिन फूलों की घाटी में नहीं पहुंचा। वन विभाग की टीम ने ही घाटी का भ्रमण कर लौटते हुए घांघरिया में फूलों की घाटी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया है। बता दे कि इस वर्ष अब तक 13161 पर्यटक फूलों की घाटी में भ्रमण के लिए आ चुके हैं और प्रसिद्ध फूलों की घाटी बीते 1 मई को पर्यटकों के लिए खोली गई थी। इस बार फूलों की घाटी में रिकॉर्ड तोड़ विदेशी पर्यटक आए हैं लेकिन अब ठंड बढ़ने के कारण और बर्फबारी से रास्ता बंद होने के कारण फूलों की घाटी बंद कर दी गई है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वन अधिकारी वीवी मार्तोलिया के अनुसार फूलों की घाटी में कपाट बंदी के दिन कोई भी पर्यटक नहीं पहुंचा और वन विभाग की टीम ने ही घाटी का भ्रमण कर शीतकाल के लिए फूलों की घाटी के प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इस बार 401 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे और कुल पर्यटकों की संख्या 13161 रही जो कि पिछले साल की तुलना में काफी कम थी। विदेशी पर्यटकों की बात करें तो इस बार जमकर विदेशी पर्यटकों ने घाटी के सैर की। बता दे कि इस बार घाटी में विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रही फूलों की घाटी में 500 से भी अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं और पर्यटक यहां फूलों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं हालांकि इस बार पर्यटकों की संख्या काफी कम रही मगर अब फूलों की घाटी को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया है।