Uttarakhand- उत्तराखंड निवेश के लिए देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक है….. जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य को निवेश के लिए देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक बताया गया है। उन्होंने कहा कि निवेशक सम्मेलन को लेकर देश और विदेश में कई स्थानों पर अच्छा रिस्पांस मिला है तथा 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को देखते हुए बीते शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट के जरिए एक होटल से संबोधित कर रहे थे उनका कहना था कि इंटरनेट मीडिया पर प्रभाव रखने वालों की वर्तमान में काफी बड़ी भूमिका है निवेशक सम्मेलन में अब केवल एक सप्ताह का समय बाकी है इसलिए प्रचार- प्रसार की मुख्य भूमिका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार के सृजन पर भी सरकार अधिक ध्यान दे रही है साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ होता है भगवान की इच्छा से होता है और किसी न किसी माध्यम से हम सब जुड़ जाते हैं इसलिए उन्होंने इंटरनेट मीडिया को एक प्रमुख साधन बताया तथा सभी प्रतिभागियों के साथ भी मुख्यमंत्री का संवाद हुआ।