
उत्तराखंड राज्य में वन विभाग को 100 नए वनकर्मी मिल गए हैं यह जंगलों की सुरक्षा में जुटेगे तथा इन वन कर्मियों में 77 सिपाही तथा 23 दरोगा शामिल है। रामपुर रोड स्थित वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मान दिया गया। बता दे कि चंडीगढ़ के तीन कर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। हल्द्वानी के एफटीआई में रेंजर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड का प्रशिक्षण होता है और रेंजर बाहरी राज्यों के होते हैं जबकि फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर अधिकांश वन विभाग के होते हैं। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें हर चीज के बारे में बताया जाता है और दुर्गम जंगलों में भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि ड्यूटी के दौरान इन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

