Uttarakhand-महिलाओं और बुजुर्गों का एटीएम कार्ड बदलकर निकालते थे पैसे…… पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन दिनों उत्तराखंड राज्य में चोरी डकैती आदि के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां बुजुर्गों महिलाओं का एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकाली जाती थी। इस अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और दो आरोपित गिरफ्तार भी हो चुके हैं। जबकि इन्हीं का एक और साथी फरार हो चुका है। गिरफ्तार हुए दो आरोपितों में से एक आरोपित हरियाणा का रहने वाला है और दूसरा टिहरी गढ़वाल का निवासी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों से 61 एटीएम कार्ड और ₹30000 बरामद किए गए हैं। बता दे कि यह आरोपित सबसे पहले एटीएम के बाहर रेकी करते थे और यदि एटीएम में कोई महिला बुजुर्ग धनराशि निकाल रहा है तो उनके पीछे खड़े हो जाते थे और पिन नंबर देख लेते थे।उसके बाद यह लोग मदद के नाम पर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते थे और नजदीकी एटीएम में जाकर तुरंत धनराशि निकाल लेते थे। इस तरह इन आरोपितों ने कई बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। बता दें कि गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने 42 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। हालांकि इन आरोपितों में से एक आरोपित अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।