Uttarakhand- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर उत्तराखंड में मचा घमासान

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान के बाद सत्ता के गलियारों में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में भाजपा के घेराव के लिए कांग्रेस ने प्लान बनाया है और आज मंगलवार को कांग्रेस द्वारा पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर काफी विरोध जताया है और उनके बयान के बाद राज्य में घमासान का माहौल है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि भाजपा पर सत्ता का अहंकार है और उनके द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान स्तरहीन है इसीलिए संगठन ने उनके इस बयान को निजी स्तर का बयान बताया है क्योंकि इस बयान से कैबिनेट मंत्री अपनी पार्टी की किरकिरी करा रहे हैं। साथ में उन्होंने यह बताया कि कैबिनेट मंत्री अपने संस्कारों और स्तर का परिचय दे रहे हैं। कहा कि खुद को सैनिक बताने वाले कैबिनेट मंत्री ने यह क्यों नहीं बताया कि उनका भारतीय सेना में कार्यकाल इतना छोटा क्यों रहा। कांग्रेस ने उनकी सेना के सेवा काल की अवधि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और अब इसके विरोध में आज मंगलवार को प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।