
बागेश्वर-जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 06 सितंबर, 2025 (शनिवार) को बागेश्वर जिले के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पौसारी आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने और आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
12:45 बजे: प्रस्तावित आगमन मालूखेत हेलीपैड बागेश्वर पर होगा जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।