
उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 26 करोड़ रुपये लौटाएगा| यह रकम अगस्त में निर्धारित से सस्ती दरों पर बिजली खरीद की एवज में अक्टूबर में आने वाले बिजली खर्च पर लौटाई जाएगी|
यूपीसीएल प्रबंधन ने इसका आदेश जारी कर दिया है|
दरअसल, पिछले दिनों उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने एक आदेश जारी किया था| जिसमें तहत फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट की व्यवस्था की गई| इसमें यह प्रावधान किया गया था कि अगर यूपीसीएल नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बाजार में बिजली खरीदेगा तो अतिरिक्त रकम की वसूली उपभोक्ताओं से की जाएगी| अगर यूपीसीएल निर्धारित से कम दरों पर खरीदेगा तो उसी हिसाब से पैसा उपभोक्ताओं को लौटाएगा|
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के मुताबिक, अगस्त माह में उन्होंने निर्धारित से कम दरों पर बाजार में बिजली खरीदी थी| जिसके एवम में 26 करोड़ रुपये की राशि 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लौटाई जाएगी| इसमें हिमच्छादित क्षेत्र में 7 पैसे प्रति यूनिट, आम उपभोक्ताओं को 17 पैसे प्रति यूनिट, अघरेलू उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट, सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों को 24 पैसे प्रति यूनिट, प्राइवेट ट्यूबवेल को 8 पैसे प्रति यूनिट, कृषि संबंधी गतिविधियों में 11 पैसे, एलटी-एचटी इंडस्ट्री को 24 पैसे, मिक्स लोड उपभोक्ताओं, रेलवे ट्रेक्शन को 22 पैसे और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रकम लौटाई जाएगी|
बता दे अक्टूबर में इस्तेमाल बिजली पर यह छूट मिलेगी| यह छूट प्रति यूनिट के हिसाब से दी|

