![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां सितारगंज रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी और हादसे के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक साधुनगर सितारगंज निवासी 35 वर्षीय अजय पाल सिंह राणा पुत्र दशरथ सिंह मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था और वह अपने रिश्तेदारी में 31 जुलाई को खटीमा आया था। रात को लौटते वक्त सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा आज मंगलवार के दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिवार वालों को शव सौंप दिया है। मृतक की दो संताने हैं जिसमें 9 वर्षीय सानू और 12 वर्षीय रितिक है तथा मृतक की पत्नी का नाम सुनीता है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)