
उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद बीते 10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के परिणाम भी आ गए हैं पर इस बार भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में एक बार फिर अपनी सरकार बना ली है। मगर बहुमत प्राप्त करने के बाद भी अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर ना सिर्फ पार्टी के नेताओं बल्कि जनता में भी बेचैनी तेज है। तथा इसी संबंध में आगामी 20 मार्च 2022 को देहरादून में विधायकों की बैठक की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि होली के तुरंत बाद भाजपा के निर्वाचित विधायकों को देहरादून बुलाया गया है।

