Uttarakhand:- बारात में रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिकों को कार ने मारी टक्कर……. दर्दनाक मौत

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां मंगलौर क्षेत्र में लिब्बरहेडी गांव के पास बारात के दौरान रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिकों को कार ने रौंद डाला। बता दे कि यहां एक युवक की बारात आई थी और इसी बीच रोड लाइट लेकर चलने वाले श्रमिकों को मंगलौर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौद दिया जिसके कारण दोनों श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद कार को लेकर चालक फरार हो गया और पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक रात के 9:00 बजे मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेडी में बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और हाईवे किनारे रोड लाइट लेकर चलने वाले दो श्रमिको को कुचल दिया। पुलिस दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया तथा पुलिस द्वारा शवो का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। यह हादसा शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे हुआ तथा सीसीटीवी कैमरो के जरिए कार चालक की तलाश की जा रही है।