
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों लगातार एक के बाद एक हादसे देखने को मिल रहे हैं एक ऐसा ही हादसा बीते 10 सितंबर 2022 को शनिवार की देर शाम रुद्रप्रयाग में कोटगी- भटवाड़ी मोटर मार्ग पर हुआ जहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे की सूचना आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को देर शाम को दी गई। ट्रक लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना पाकर जिला आपदा मोचन बल की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गई और ट्रक में सवार लोगों को रेस्क्यू किया गया। सड़क हादसे में 29 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शिवलाल ग्राम भक्तियाना श्रीनगर पौड़ी- गढ़वाल तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई और वहीं मनीष बहादुर शाही निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
अज्ञात व्यक्ति श्रीनगर से मृतक चालक अनिल कुमार के साथ बैठा था घायल को रेस्क्यू किया गया और शव को खाई से निकालकर क्षेत्र के पटवारी को सौंप दिया गया। राज्य में दुर्घटनाओं का सिलसिला यूं ही जारी है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के यात्रियों का बद्रीनाथ जाते समय एक्सीडेंट हो गया जिसमें कई लोगों के घर भी उजड़ गए और अब एक ऐसा ही हादसा बीते शनिवार की देर शाम को हुआ जिसमे ट्रक अनियंत्रित होने के कारण 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा और इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

