Uttarakhand- पिकअप हादसे के दौरान दो भाइयों की मौत……. पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी। पिकअप हादसे में दो सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आई है। बता दें कि 25 वर्षीय शिवराज और 20 वर्षीय नरेंद्र छीड़ाखान मोटर मार्ग हादसे में मौत के मुंह में चले गए हैं।

यह दोनों सगे भाई थे और घर से बाइक में गए थे लेकिन टायर पंचर होने से बाइक पिकअप कैंपर के पीछे लाद खुद भी सवार हो गए सोचा कि खनस्यु पहुंचने पर बाइक नीचे उतारकर पंचर ठीक करेंगे लेकिन बदहाल सड़क ने उन्हें खाई में पहुंचा दिया। वह अपने गांव पूजा के लिए आए थे और बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उनके पिता कुंवर सिंह साधारण से काश्तकार है परिवार आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत नहीं है और शिवराज व नरेंद्र हल्द्वानी में पढ़ाई के साथ नौकरी भी करते थे। उनके तीसरे भाई का नाम गौरव है दोनों भाई शुक्रवार के दिन बाइक से वापसी कर रहे थे लेकिन टायर पंचर होने के कारण उन्हें पिकअप से जाना पड़ा तथा हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई।