Uttarakhand- सैर कराने के बहाने ट्रैवल गाइड चलाता था यह धंधा……. पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में ट्रैवल गाइड के नाम पर युवक कुछ और ही धंधा कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया जब पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर से चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है तो सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है और आरोपित द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था जिसके बाद उसे चोट लग गई और वह वहां से बाहर हो गया तथा उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोल ली जिसमे वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था और वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस भी उपलब्ध करवाता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।