Uttarakhand – राज्य की इस सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने उठाया बड़ा कदम….. 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई अधिकतम गति

उत्तराखंड राज्य में अधिकतम सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। बता दें कि दुधली डोईवाला सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है और यहां पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी गई है।

बता दे कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दूधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अजय कुमार द्वारा शिकायत दी गई थी और कहा गया था कि सड़क पर वाहन अधिक गति से चलते हैं जिसके कारण दुर्घटना हो रही है और बहुत से लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए और ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए इस सड़क पर अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है। गति सीमा सूचना बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जा रहा है और जल्द ही लोक निर्माण विभाग की ओर से बोर्ड भी लगा दिया जाएगा।